उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: शीतलहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने गौशालाओं का निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक श्री राजेश कुमार ने विकास खण्ड परसरामपुर अंतर्गत निंदौर माफी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंश को शीतलहर से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
गौशाला परिसर में अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित पाई गई। साथ ही शेड को चारों ओर से मोटी पॉलीथीन शीट से ढका गया है, जिससे ठंड के प्रभाव से गौवंश सुरक्षित रह सके। इसके उपरान्त परियोजना निदेशक ने ग्राम नागपुर कुंवर स्थित गौशाला का भी भ्रमण किया। यहां भी ठंड से बचाव के दृष्टिगत अलाव की व्यवस्था उपलब्ध पाई गई तथा शेड को चारों तरफ से मोटी पॉलीथीन से ढका गया है।
निरीक्षण के समय संबंधित ग्राम प्रधान एवं केयर टेकर मौके पर उपस्थित रहे। परियोजना निदेशक ने उन्हें गौवंश की नियमित देखभाल, स्वच्छता बनाए रखने तथा शीतलहर के दौरान ठंड से बचाव की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सतत रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा गौवंश संरक्षण को लेकर लगातार निगरानी एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Subscribe to my channel


