उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
प्रेस क्लब बस्ती की मासिक बैठक सम्पन्न, पत्रकारों के लिए तीन माह में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सहमति

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। 13 दिसम्बर 2025
प्रेस क्लब बस्ती में आज अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक तीन माह में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। इसके साथ ही पत्रकार कल्याण कोष के विस्तार और उसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हित में इस कोष को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद पत्रकारों को समय पर सहायता मिल सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री महेन्द्र तिवारी सहित विपिन बिहारी तिवारी, बशिष्ठ पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, राघवेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र उपाध्याय, जीशान हैदर रिजवी समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन पत्रकार एकता और कल्याण को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ किया गया।
Subscribe to my channel


