उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में किए बदलाव, नई तिथियाँ जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 12 दिसम्बर 2025 (सू.वि.) — भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। नई तिथियों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार,

गणना अवधि अब 26 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) तक बढ़ा दी गई है।

निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) तक किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि—

दावे एवं आपत्तियाँ स्वीकार करने की अवधि: 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार)।

नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई, सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और आपत्तियों का निस्तारण: 31 दिसम्बर 2025 से 21 फरवरी 2026 (शनिवार)।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 28 फरवरी 2026 (शनिवार) निर्धारित किया गया है।

अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे नए कार्यक्रम के अनुसार अपने नाम शामिल कराने, त्रुटि सुधार, या अन्य आवश्यक संशोधनों हेतु समय पर आवेदन करें।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button