उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: ठंड व शीतलहरी से राहत के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, रैन बसेरों और कंबल वितरण की व्यवस्था के सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 दिसम्बर 2025
बस्ती जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहरी से आमजन को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि निराश्रित, असहाय तथा कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरण, रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
✅ कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर सोने को मजबूर न हो: एडीएम
एडीएम चौहान ने स्पष्ट कहा कि जिले में आश्रयहीन व्यक्ति रात में सड़कों अथवा फुटपाथ पर न सोएँ, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएँ।
रैन बसेरों में निम्न सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए—
गद्दे व कम्बल
स्वच्छ पेयजल
साफ-सफाई
शौचालय
किचन व्यवस्था
अधिक ठंड में अलाव
✅ प्रत्येक रैन बसेरे के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति
प्रत्येक रैन बसेरा/शेल्टर होम के संचालन की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी।
नगर क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त व नगर मजिस्ट्रेट
तहसील क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी
✅ रैन बसेरों में केयर टेकर तैनात
रैन बसेरों के गेट पर केयर टेकर का नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित होगा।
रात्रि में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसका रिकॉर्ड निरीक्षण रजिस्टर में दर्ज होगा।
✅ सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर रैन बसेरे संचालित
नीचे बताए गए स्थानों पर रैन बसेरों की अनिवार्य व्यवस्था करने के निर्देश:
अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज
बस स्टेशन
रेलवे स्टेशन
मजदूर कार्य स्थल
प्रमुख बाजार क्षेत्र
🔰 डेंगू रोकथाम: सेनिटाइजेशन व फॉगिंग अनिवार्य
मच्छरों से बढ़ते डेंगू प्रकोप को देखते हुए प्रतिदिन सेनिटाइजेशन और फॉगिंग कराना निर्देशित किया गया है।
साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
👩🧑 महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था
रैन बसेरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग सोने एवं शौचालय की व्यवस्था होगी।
ठंड से बचाव कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनता को जागरूक किया जाएगा।
🔥 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
शहर के प्रमुख स्थानों, रैन बसेरों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रतिदिन समय से अलाव जलाए जाएंगे।
🚨 सुरक्षा व्यवस्था भी होगी कड़ी
शीतलहरी के दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय न हों, इसके लिए रैन बसेरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
🌐 ऑनलाइन विवरण अनिवार्य
राहत कार्यों की जानकारी—
कंबल वितरण
अलाव की स्थिति
रैन बसेरों का संचालन
इन सभी का विवरण राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
प्रत्येक रैन बसेरे की जियो टैगिंग कर फोटो आपदा प्रहरी ऐप पर अपलोड करनी होगी।
🔔 तत्काल रैन बसेरे संचालित करने के निर्देश
एडीएम ने निर्देश दिया कि सभी रैन बसेरे तत्काल संचालित किए जाएँ और वहाँ तैनात केयर टेकरों की सूची जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराई जाए।
Subscribe to my channel


