उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू, IAS कुणान नियुक्त हुए विशेष रोल प्रेक्षक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 11 दिसम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तेज हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर होने वाले इस विशेष पुनरीक्षण में सूचनाओं के संकलन से लेकर सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करना अनिवार्य होगा।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की निगरानी के लिए बस्ती मण्डल हेतु श्री कुणान, IAS (ज्वाइंट सेक्रेट्री, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, शास्त्री भवन, नई दिल्ली) की विशेष रोल प्रेक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि विधानसभा क्षेत्रवार सभी आवश्यक विवरण तैयार करके एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पूरी तरह सत्यापित रूप में तैयार करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button