उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन, 2 से 16 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 03 दिसम्बर 2025।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का De-novo पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त, गोरखपुर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता दिनांक 01 नवम्बर 2025 के आधार पर तैयार की गई इन निर्वाचक नामावलियों पर अब आम जनता अपने दावे और आपत्तियाँ दर्ज करा सकती है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम 12 के अनुसार 02 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2025 तक दावे/आपत्तियाँ स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अन्तिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित निर्वाचक नामावलियाँ प्रकाशन अवधि के दौरान तहसील कार्यालय, पदाभिहित स्थल तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button