उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नाट्य मंचन में जीवंत हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा

कलाकारों ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और उलगुलान क्रांति की कथा को किया जीवंत भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन संघर्ष, त्याग पर किया लघु नाटक का मंचन बिरसा मुण्डा नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को दिलाई क्रांतिकारियों की याद

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ब्लाक रोड पर सिमरन पैराडाइज में में बस्ती के रंगकर्मियों द्वारा प्रस्तुत किये नाटक ने बिरसा मुंडा के अदम्य संघर्ष, उलगुलान की चेतना और अबुआ दिशुम–अबुआ राज की परिकल्पना को जीवंत रूप में पेश किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बिरसा के साहस, न्यायप्रियता और उनके सामाजिक योगदान से रूबरू कराया।

भगवान बिरसा मुंडा और निर्देशक की भूमिका में बाल मुकुंद आकाश नें बिरसा मुंडा का सशक्त और प्रभावी अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने नें न केवल बिरसा मुंडा के साथ अग्रेजों द्वारा किये गए बर्बर अत्याचार की याद दिलाई बल्कि बिरसा के समाज सुधार आन्दोलन को बहुत ही प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक में दृश्यों के साथ प्रकाश और बैकग्राउंड म्यूजिक नें नाटक में जान फूंक दी। भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित इस नाटक के दृश्य जैसे जैसे आगे बढ़ रहे थे बैसे वैसे दर्शकों में रोमांच बढ़ता जा रहा था।

नाटक के लेखक वरिष्ठ रंगकर्मी विजय कुमार श्रीवास्तव नें सूत्रधार के रूप में पर्दे के पीछे से अपने सशक्त संवाद से नाटक के दृश्यों के को जीवंत किया। बर्बर अंग्रेज अधिकारी के रूप में सूर्या उपाध्याय और अंग्रेज सिपाही मनोज माही नें पात्रों को जीवंत कर दिया। नाटक में बैक ग्राउन म्यूजिक संदीप देव और मेकअप प्रदीप चौरसिया नें दिया।

नाट्य समारोह में मुख्य अतिथि नितेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि आलोक रंजन पटेल नें नें सभी रंगकर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, और सम्मानपत्र भेंट कर हौसला बढ़ाया। डॉ नवीन सिंह नें सभी रंगकर्मियों से इस सिलसिले को जारी रखने की अपील की। नाटक समाप्ति पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। दर्शकों ने उलगुलान! उलगुलान! और अबुआ दिसुम- अबुआ राज जैसे नारों से उत्साह व्यक्त करते हुए बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर रिटायर्ड सूबेदार मेजर राम गदाधर पाण्डेय, बबिता गौतम, आयोजक संजय गौतम, प्रशान्त, विशाल पाण्डेय, डॉ प्रेम शंकर, अभिषेक शर्मा, संध्या दीक्षित, शुभ्रा सिंह, माधुरी, राम पूरन चौधरी, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button