उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नंदा बाबा आश्रम में अर्पित की श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों के संग की समीक्षा बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 नवंबर 2025 (सू.वि.)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज प्रांगण में बनाए गए हैलीपैड पर उतरा, जहां अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री जी सड़क मार्ग से सदर अस्पताल चौराहा स्थित ब्रह्मलीन नंदा बाबा जी के आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय श्री देशबन्धु नन्दानाथ महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धामय रहा।
इस अवसर पर तपसीधाम के महंथ जय बक्शदास, भदेश्वनाथ के महंथ दिव्यांशु, डारीडीहा के महंथ अजेश्वर सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अजय सिंह (हर्रैया), विधायक श्यामधनी राही (कपिलवस्तु), पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्षा नेहा वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
प्रशासनिक मोर्चे पर मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान तथा एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए सेफ हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों व क्षेत्रीय विकास के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Subscribe to my channel


