जम्मू कश्मीरदेशब्रेकिंग न्यूज़

हर कश्मीरी आतंकी नहीं है: दिल्ली ब्लास्ट मामले पर बोले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

जम्मू, 13 नवम्बर:

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का हर नागरिक आतंकवाद से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जब हम हर कश्मीरी को शक की नजर से देखने लगते हैं, तो लोगों को सही रास्ते पर रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “इस घटना पर मेरी पहली प्रतिक्रिया उसी दिन थी। निर्दोष लोगों की इस तरह की बर्बर हत्या की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। किसी भी धर्म में इस तरह की हिंसा की अनुमति नहीं है। जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता। “यह सिर्फ कुछ गिने-चुने लोग हैं जो यहां की शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “दुर्भाग्य से जब हम हर कश्मीरी और हर कश्मीरी मुस्लिम को शक की नजर से देखते हैं और उन्हें आतंकवादी की तरह पेश करते हैं, तो लोगों को सही रास्ते पर बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।”

उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों को इस सब से बाहर रखा जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कई बार पढ़े-लिखे लोग भी ऐसे कृत्यों में शामिल पाए गए हैं, लेकिन निर्दोष लोगों को इसका शिकार नहीं बनाना चाहिए।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button