उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक संपन्न — डीएम ने दिए त्वरित शिकायत निस्तारण के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
( बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)
बस्ती, 13 नवम्बर 2025 (सू.वि.) —
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनशिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागवार प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण व्यवस्था का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें ताकि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि शिकायत किसी अन्य विभाग से संबंधित हो तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाए, साथ ही निस्तारण करते समय शिकायत की श्रेणी का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करें और औपचारिक निस्तारण के बजाय वास्तविक समाधान उपलब्ध कराएं, जिससे जनता का विश्वास शासन-प्रशासन पर बना रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डॉ. शिरीन, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


