उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड आधारित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश — समय सीमा में पूर्ण हों सभी विकास कार्य

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 नवम्बर 2025 —

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा करें। उन्होंने कहा कि शासन की विकास प्राथमिकताओं पर किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कार्यों की स्वयं समीक्षा करें और प्रगति में सुधार लाने के ठोस प्रयास करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तगत करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां कहीं भूमि विवाद जैसी समस्या हो, उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से कार्य करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए एमयू मॉनिटरिंग, डीजी शक्ति, औषधि बिक्री लाइसेंस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, एकीकृत बागवानी, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम, सड़क निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, 15वां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, विवाह अनुदान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, ओडीओपी टूलकिट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और टेल फीडिंग योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, बीएसए अनूप तिवारी, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, डीएचओ अरुण कुमार त्रिपाठी, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button