उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बेलहर कला विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

👉 *मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बेलहर कला विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन।*

👉 *मंडलायुक्त ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लिया फीड बैक।*

👉 *मंडलायुक्त द्वारा चौपाल के दौरान ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं, सम्बंधित विभागीय अधिकारी को जांच कर तत्काल कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित।*

*बस्ती 07 नवंबर 2025 (सूचना विभाग )।* मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बेलहर कला विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

मंडलायुक्त द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया गया। *”गांव की समस्या, गांव में समाधान”* के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने के संबंध में मंडलायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चौपाल के माध्यम सें बेसिक शिक्षा, मिशन शक्ति, गांव में विकास, घरौनी, राशन कार्ड, आवास सहित गांव सें जुड़े विकास कार्यों पर मंडलायुक्त नें ग्रामीणों सें सीधा संवाद किया।

मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत का कार्य निर्धारित समयावधि में कर दिया जाए। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के किसान भाइयों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

मंडलायुक्त द्वारा चौपाल में विकास एवं राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा और चर्चा की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा एवं राज्य वित्त के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समीक्षा की।

आयोजित ग्राम चौपाल में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आवास, शौचालय, पेंशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और उपस्थित ग्रामीणों से उनका पक्ष जाना गया।

इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बेलहर कला, ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button