उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 06 नवम्बर।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की बैठक आज प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय मंत्री अवधेश प्रसाद यादव उपस्थित रहे, जबकि संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया।
मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू कराने और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने 15 वर्ष तक किये जाने वाले राशिकरण की कटौती को गलत ठहराते हुए इसका विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पहले एक रुपये पर 125 रुपये का लाभ मिलता था, जबकि अब पेंशनर्स को मात्र 98 रुपये का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की ओर से वरिष्ठ पेंशनर्स — कांशीराम, ओंकार सहाय, जगदीप गुप्ता, रामबहाल मिश्र, रामप्रसाद त्रिपाठी, सत्यनाम सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, यदुनाथ पाण्डेय एवं रामचन्द्र शुक्ल — को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं — प्रेमशंकर लाल, श्रीनाथ मिश्र, सुरेन्द्रधर दूबे, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय — को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में श्यामधर सोनी, श्रीगोपाल त्रिपाठी, अश्वनी कुमार शुक्ल, अशोक कुमार मिश्र, रामकुमार पाल, राजा संग्राम सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, चन्द्रप्रकाश लाल श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम, गिरजेश पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, सिद्धनाथ पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, हरीलाल यादव, सुरेन्द्र उपाध्याय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रामकुमार लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम लाल, केशव प्रसाद दूबे सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


