उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
संतकबीरनगर में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक, कई क्षेत्रों की प्रगति असंतोषजनक — अधिकारियों को सुधार के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 03 नवम्बर 2025 (सू.वि.) — अपर आयुक्त प्रशासन एवं उपायुक्त खाद्य एवं रसद मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज जिला पूर्ति कार्यालय, संतकबीरनगर की समीक्षा बैठक जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की गई।
बैठक में शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े बिंदुओं जैसे —
के.पी.आई. (पात्र/अपात्र) फ्लैगिंग,
एस.एस.डी.जी. राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन निस्तारण,
तथा ई-के.वाई.सी. (eKYC) की स्थिति — की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विकास खंड हैसर बाजार, नाथनगर, एवं नगर पंचायत हैसर बाजार की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, विकास खंड सेमरियांवा, खलीलाबाद एवं नगर पंचायत बेलहरकला में तैनात पूर्ति निरीक्षकों को भी के.पी.आई. के तहत पात्र-अपात्र फ्लैगिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी, संतकबीरनगर को आदेशित किया गया कि वे प्रत्येक विकास खंड और नगर पंचायत क्षेत्र की दैनिक समीक्षा करते हुए जनपद की स्थिति में सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
👉 मुख्य बिंदु:
बैठक जूम ऐप के माध्यम से सम्पन्न।
कई क्षेत्रों की प्रगति असंतोषजनक।
अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश।
जिला पूर्ति अधिकारी को दैनिक समीक्षा का आदेश।
Subscribe to my channel


