उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया गया नमन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 नवम्बर 2025 (सू.वि.)

शुक्रवार को आयुक्त सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।

मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने अपनी अद्भुत बुद्धिमत्ता, राजनीतिक कुशाग्रता और दृढ़ संकल्प से 565 रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता को सशक्त बनाया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त कमला कान्त पाण्डेय, अपर आयुक्त (वित्तीय) आत्म प्रकाश वाजपेयी, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष पाण्डेय, व्यक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, नाजिर अनुपम चौधरी, शैलेष श्रीवास्तव, अमित कुमार उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button