उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में दीपावली मेले में दिव्यांगजनों ने पेश की अपनी कलाकृतियाँ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 अक्टूबर 2025: आचार्य रामचंद्र मेमोरियल पुस्तकालय, टाउन क्लब, बस्ती में दीपावली के अवसर पर बस्ती मण्डल के दिव्यांगजनों द्वारा आयोजित दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष, उ०प्र० गौसेवा आयोग, श्री विवेकानन्द मिश्र, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बस्ती, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, मां० विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि श्री हरीश सिंह, मा० विधायक हरैया के प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्र बाचा, श्रीमती मोनिका लाल, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बस्ती मण्डल बस्ती, श्री लालजी यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बस्ती सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेले में मण्डल के विभिन्न संस्थानों द्वारा स्टालों पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से दीया, बाती, मोमबत्ती, अगरबत्ती, रंगोली, नमकीन, कपड़ा जैसी सामग्रियों ने सभी का ध्यान खींचा। जनप्रतिनिधियों ने स्टालों का निरीक्षण किया और दिव्यांगजनों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रस्तुत किए। सुश्री काव्या चौधरी, अनूप शर्मा और राज प्रजापति ने गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रंगीन बनाया। साथ ही, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन दिव्यांगजनों को समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Subscribe to my channel


