उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 08 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) – वर्ष 2025-26 में दिए जाने वाले “गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” हेतु आवेदन/प्रस्ताव प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक व्यक्ति 20 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह पुरस्कार हर वर्ष गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्मदिवस (05 जनवरी) को प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार के तहत रुपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का मूल नागरिक होना चाहिए और उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर निवास करता हो। साथ ही, वह मानवाधिकार, सामाजिक न्याय या राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे चुका हो तथा पूर्व में इस पुरस्कार से सम्मानित न हुआ हो।

उन्होंने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

👉 उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के आदर्शों और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button