उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी पुलिस ने नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

जनपद खीरी, 23 सितंबर 2025 – शारदीय नवरात्रि के पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुनिश्चित करने हेतु जनपद खीरी पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्र की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के उपायों, महिला हिंसा से बचाव और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रदेश सरकार एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन और सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख हैं –

वीमेन पावर लाइन (1090)

पुलिस आपातकालीन सेवा (112)

सीएम हेल्पलाइन (1076)

चाइल्ड हेल्पलाइन (1098)

वन स्टाप सेंटर (181)

साइबर हेल्पलाइन (1930)

स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन (102)

एम्बुलेंस सेवा (108)

साथ ही स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता लेने की जानकारी भी दी गई।

खीरी पुलिस ने इस मौके पर महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और अन्य सामाजिक खतरों से सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त करने की सलाह दी।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की जानकारी तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या थाने को दें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button