बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मैनेजमेंट विभाग में “कनेक्टिंग द डॉट्स 2025” फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन

6 मैनेजमेंट गेम्स में छात्रों ने दिखाया नेतृत्व और टीम वर्क का जज़्बा* *सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने बाँधा समा*

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मैनेजमेंट विभाग में बीबीए और एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “कनेक्टिंग द डॉट्स 2025” नामक फ्रेशर पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा का प्रदर्शन किया बल्कि प्रबंधन व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, प्रबंधन क्षमता और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने “अर्निंग, लर्निंग और हैपनिंग” को जीवन का मूलमंत्र बताते हुए छात्रों को निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश व्यास ने बताया कि “कनेक्टिंग द डॉट्स” विद्यार्थियों में नेतृत्व, सामंजस्य और आत्मविश्वास की भावना को विकसित करने वाला मंच है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

फ्रेशर पार्टी में कुल 6 प्रबंधन-आधारित गेम्स आयोजित किए गए जिनमें विद्यार्थियों ने टीम वर्क, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें टीम बिल्डिंग चैलेंज, बिज़नेस क्विज़, प्रॉडक्ट लॉन्च एक्टिविटी, रोल प्ले (संकट प्रबंधन), मार्केटिंग पिच गेम और लीडरशिप टास्क प्रमुख रहे। इन खेलों ने छात्रों की रचनात्मक सोच और प्रबंधन कौशल को उजागर किया।

इस आयोजन में मिस्टर फ्रेशर आयुष ओझा और मिस फ्रेशर दिशा केशवानी चुने गए।

इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें सुरमयी गीत और हास्य-नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र बने। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. गौरव बिस्सा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. वीरेंद्र चौधरी और डॉ. विजय मोहन व्यास और कर्मचारी उदय व्यास की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ा दिया। आयोजन की सफलता में छात्रों प्राची पंथ, अशोक शर्मा, सोनू सिंह और राधा सियाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नए विद्यार्थियों ने इस अवसर को अपने कॉलेज जीवन की यादगार शुरुआत बताते हुए वरिष्ठ साथियों के सहयोग और विभागीय संस्कृति से प्रेरणा लेने की बात कही।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button