उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
खीरी पुलिस ने “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 22 सितम्बर 2025
जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-05” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खीरी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी और कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए सक्रिय रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं, प्रबंधों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को महिला हिंसा और अन्य शिकायतों के निवारण हेतु निम्नलिखित हेल्पलाइन और सेवाओं की जानकारी दी गई:
1. वीमेन पावर लाइन – 1090
2. पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
3. सीएम हेल्पलाइन – 1076
4. चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
5. वन स्टाप सेंटर – 181
6. साइबर हेल्पलाइन – 1930
7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102
8. एम्बुलेंस सेवा – 108
9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
साथ ही महिलाओं को साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Subscribe to my channel


