उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र
शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष ने की रुद्राभिषेक पूजन
लगातार दसवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार दसवें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल ने रविवार को रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के दसवें दिन रविवार को शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, डाक्टर विजय,उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, चंचल गुप्ता, सविता मिश्रा,अशोक कुमार केसरी शिवकुमारी केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, प्रियंका गुप्ता, मनोज केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। उधर शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें किरन मोदनवाल, प्रियंका गुप्ता, सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, रेखा मोदनवाल, राधिका केसरी, चंदा केसरी व लाडो केसरी शामिल रही। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज, भुनेश्वर महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।