उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

लगातार नौवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार नौवें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के नौवें दिन शनिवार को बलिराम, कलावती देवी, पप्पू अग्रवाल, सीता अग्रवाल, अशोक कुमार केसरी, शिवकुमारी केसरी, लक्ष्मण, रजवंती देवी, गुंजा चौरसिया, सपना वर्मा, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, भईया लाल, करुणा सिंह, सपना केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, सविता मिश्रा, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button