LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस को बड़ी सफलता दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 18 जुलाई 2025।

जनपद खीरी की थाना खीरी पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।

थाना खीरी पुलिस टीम ने आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 0498/25 धारा 64(1)/127(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी अकरम खां पुत्र कुरबान खां निवासी ग्राम कादीपुर सानी थाना व जिला खीरी को मोहम्मदाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

थानाध्यक्ष श्री निराला तिवारी

आरक्षी पवन कुमार

आरक्षी शिवा

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने पुलिस टीम को सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button