LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त सूफियान तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 18 जुलाई 2025।

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त सूफियान पुत्र नन्हा निवासी महाराजनगर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

बरामदगी का विवरण:

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

गिरफ्तारी का स्थान:

अभियुक्त को ढखवा ईदगाह गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमा:

सूफियान के खिलाफ थाना खीरी में मु0अ0सं0 502/25 धारा 109(1)/351(2)/352 बीएनएस, 7 सीएल एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक श्री पटेल राठी प्रभारी चौकी ओयल

आरक्षी लोकेश कुमार थाना खीरी

अधिकारियों का बयान:

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

👉 अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button