उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

प्राथमिक विद्यालय ककरहवा के अनियमित संचालन होने से बच्चों का हो रहा भविष्य खराब

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*दुबौलिया बस्ती*- प्राथमिक विद्यालय ककरहवा पर तैनात शिक्षक / शिक्षिका का नौनिहाल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है ।

            आपको बताते चले कि विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया अतिबल में स्थिति प्राथमिक विद्यालय ककरहवा शनिवार को दोपहर 02 बजे बन्द था । मीडिया टीम ने दोपहर 02 बजे प्राथमिक विद्यालय बन्द देखा तो ग्रामीणों से प्राथमिक विद्यालय बन्द के बारे में जानकारी प्राप्त किया तो पता कि प्राथमिक विद्यालय ककरहवा का कोई समय निर्धारित नही है कि कब विद्यालय खुलेगा एवं कब विद्यालय बन्द होगा । प्राथमिक विद्यालय ककरहवा पर दो शिक्षक तैनात है लेकिन दोनों शिक्षकों को सरकारी शासनादेश से नही मतलब है अर्थात् दोनों तैनात शिक्षक मनचाहा डियूटी करते हैं । दोनों शिक्षकों के मनचाहा विद्यालय संचालित होने से नौनिहाल बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है । दोनों शिक्षकों की निष्क्रियता से प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों की संख्या भी इकाई में हो गयी है अर्थात् बच्चों की संख्या 10 से कम है यदि दोनों शिक्षकों की निष्क्रियता ऐसी ही बनी रही तो बच्चों की संख्या शून्य हो जायेगी । प्राथमिक विद्यालय ककरहवा पर तैनात शिक्षक सर्व शिक्षा अभियान की पोल खोलने से नही चुक रहे हैं दोनों शिक्षकों के मनमानी डियूटी से अभिभावकों में आक्रोश है । इस सम्बंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया से जानकारी के लिए फोन किया गया तो खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया के सीयूजी नंबर पर इनकमिंक काल की सुविधा उपलब्ध नही थी । उक्त प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार से फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए काल किया गया लेकिन बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने मीडिया टीम के फोन को रिसीव नहीं किया ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button