अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

करीब 20 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी जट्टासिंह को किया गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

•पुलिस थाना टपूकडा द्वारा वाछित अपराधियों की धरपकड़ जारी ।

•करीब 20 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी जट्टासिंह को किया गिरफ्तार ।

• न्यायालय श्रीमान एमजेएम साहब तिजारा व ग्राम न्यायालय तिजारा से वारण्टी के खिलाफ पृथक-पृथक 2 प्रकरणों में 2 स्थाई वारण्ट जारी सुदा पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार ।

वारण्टी अपनी सकूनत छिपाकर व दूसरा आधार बनाकर अन्यत्र स्थान पर रहकर अपनी मौजूदगी छिपाकर रह रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन कर पृथक-पृथक अदालत श्रीमान से जारी दो अलग- अलग स्थाई वारण्टों में गिरफ्तार किया गया है । श्रीमान योगेश दाधीच IPS पुलिस अधीक्षक महोदय भिवाडी के आदेशानुसार श्री दिलीप सैनी RPS अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री मुनेश RPS वृताधिकारी वृत तिजारा के सुपरविजन मे मन थानाधिकारी भगवान सहाय उ.नि. पुलिस थाना टपूकडा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये करीब 20 साल पुराने कोर्ट केस नं. 220/2003 सरकार बनाम जट्टासिंह धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधि. मे वांछित नयायालय श्रीमान एमजेएम साहब तिजारा से जारी स्थाई वारण्ट व अदालत श्रीमान ग्राम न्यायालय तिजारा से मुकदमा नं. नं. 202/11 धारा 323 आईपीसी सरकार बनाम चाकरसिंह वगेरा में जारी स्थाई वारण्ट में मुलजिम जट्टासिंह पुत्र श्री चाकरसिंह जाति रायसिख उम्र 53 साल निवासी जखोपुर की ढाणी थाना टपूकडा जिला खैरथल हाल मुबारिक पुर थाना नोगावा जिला अलवर को पुलिस टीम द्वारा गिरफतार किया गया है । वारण्टी अपनी सकूनत छिपाकर व दूसरा आधार कार्ड बनाकर अन्यत्र स्थान पर अपनी मोजूदगी छिपाकर रह रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासो से व आसूचना संकलन कर वारण्टी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार वारण्टी को आज दिनांक 08-11-2023 को न्यायालय श्रीमान एमजेएम साहब तिजारा में पेश किया जावेगा
* गिरफ्तार स्थाई वारण्टी
जट्टासिंह पुत्र श्री चाकरसिंह जाति रायसिख उम्र 53 साल निवासी जखोपुर की ढाणी थाना टपूकडा जिला खैरथल हाल मुबारिक पुर थाना नोगावा जिला अलवर

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button