अलवरखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा कस्बे में डीएसपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी बाजार रहे बंद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

तिजारा कस्बे में डीएसपी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी बाजार रहे बंद

तिजारा कस्बे में पुलिस कस्टडी में अधिवक्ता पुरुषोत्तम सैनी की निर्मम पिटाई से उपजे आक्रोश को लेकर सर्व समाज का धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं कस्बे के बाजार बंद रहे। बंद के दौरान पुलिस की जगह-जगह तैनाती रही, वही धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। प्रदर्शन में तिजारा विधानसभा के सभी गांव के लोगों ने आकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जब तक डीएसपी मनीष कुमार को बर्खास्त नहीं किया जाता है और पुरुषोत्तम सैनी को न्याय नहीं मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button