अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कोटकासिम कतोपुर में जागरण झांकी का हुआ आयोजन
गुरुदेव भास्कर ने गुरुदेव मान सिंह कोशिक का किया विशेष पूजन

संवाददाता जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर से खास ख़बर

कोटकासिम के निकटवर्ती गांव कतोपुर में गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने पवित्र मनन दीप सत्संग परिवार के साथ गुरुदेव मान सिंह कौशिक का पूजन तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान जागरण झांकी का आयोजन किया गया! अमित शास्त्री, मनीष शास्त्री, संदीप शास्त्री ने वैदिक पूजन कराया तो वही संस्कार उर्फ गोली प्रजापत और हीरालाल लखेरा ने गुरुदेव मानसिंह कौशिक का साफा बांधकर माला पहनाकर सम्मान किया! इस दौरान कालू राज एंड पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई!वही अमन एंड झांकी ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण, शिव पार्वती, काली माता की विशेष झांकी दिखाई गई! गुरुदेव मानसिंह कौशिक ने कहा जीवन में भक्ति करने वाले को प्रभु कभी भी अकेले नहीं छोड़ते और सभी के कल्याण के लिए विशेष आशीर्वाद दिया!वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने गुरुदेव मान सिंह कौशिक कि अपने सत्संग परिवार के साथ पूजा प्रार्थना की और उन्होंने कहा गुरु कृपा और ईश्वर का सानिध्य परम सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है! इस दौरान गुरुदेव मान सिंह कोशिक, राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भजन गायक कालू राजा, अमित शास्त्री, मनीष शास्त्री, संदीप शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, गोरक्षा प्रखंड प्रमुख विक्रम यादव,अमन एंड झांकी ग्रुप, हीरालाल लखेरा, अजय कुमार, अर्जुन कश्यप, अनिल कश्यप, मोहन योगी, विपिन कौशिक, मनोज जांगिड़, दुर्गेश उर्फ चिंटू योगी, सुमित वर्मा, संतराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Subscribe to my channel


