LIVE TVखेलधर्मराज्य

*श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस ठाकुर जी का हुआ जन्म*

 

ब्यूरो चीफ विकास अन्नोटिया

 

गुना। मानस भवन गुना में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास आचार्य श्री अभिषेक भाई जी ने आज बड़े ही रोचक ढंग से कथा प्रसंगो का वर्णन किया आज की कथा भक्तों के चरित्र पर विशेष वर्णन किया गया भक्त प्रल्हाद का चरित्र ,बामन भगवान के अवतार की कथा, इसके साथ रघुकुल में भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा और अंत में मथुरा में कारावास में भगवान श्री कृष्ण का जन्म एवं नंद बाबा के यहां वसुदेव जी के द्वारा भगवान को यमुना नदी के रास्ते से भेजने की कथा का वर्णन किया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र धाकड़, अर्जुन राजपूत ने कथा में सम्मिलित होकर भगवान की आरती की। और भक्तो द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव में पूरे कथा परिसर को आयोजक परिवार द्वारा सजाया गया एवं पुष्प वर्षा एवं खिलौने, टॉफियां और मक्खन मिश्री के भोग भगवान को लगाए गए आज सभी श्रद्धालु नाचते झूमते हुए नजर आए। कल की कथा में भगवान की बाल लीलाओं के साथ-साथ गोवर्धन पर्वत की लीला एवं छप्पन भोग की झांकी लगाई जाएगी आयोजक परिवार ने सभी से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है कथा का समय दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक है

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button